पंडित विमल पारीक ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्री मति वसुंधरा राजे से मकराना आगमन पर की शिष्टाचार भेंट।
मकराना, 25 जनवरी: पूर्व विधायक मकराना श्री भंवर लाल राजपुरोहित के निवास स्थान पर पंडित विमल पारीक ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे से उनके मकराना आगमन पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान खिमसर विधायक रेवंत राम डाँगा व जायल विधायक श्री मति मंजू बाघमार भी उपस्थित रहीं।
भेंट के दौरान क्षेत्रीय विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पंडित पारीक ने वसुंधरा राजे के योगदान को याद करते हुए उन्हें समाज और राज्य के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।
<img src="https://panditvimalpareek.in/wp-content/uploads/2025/01/474891786_3181853708621490_3263974001769941165_n-300x225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="aligncenter size-medium wp-image-238" />